मिट्टी से बनी बाबा रामदेव जी महाराज की आकर्षक झांकी
झालावाड़ के सरडा के मुख्य बाजार में श्री सिद्धी विनायक नवयुवक गरबा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव जी महाराज की एक खास झांकी सजाई है। इसे धार्मिक उत्साह के साथ तैयार किया गया है।
इस झांकी की सबसे खास बात यह है कि इसमें बाबा रामदेव जी महाराज की मूर्ति पूरी तरह मिट्टी से बनाई गई है। यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडल के कार्यकर्ता हेमराज मेवाड़ा, बजरंग रुहेला और महेश शर्मा ने बताया कि मंडल रोज अलग-अलग देवी-देवताओं और धार्मिक कहानियों पर आधारित आकर्षक झांकियां बना रहा है।

No comments