डीजल खत्म होने पर गोवंश से भरी पिकअप छोड़ भागे
डीग जिले के बृजनगर थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी का एक मामला सामने आया है। यहां तस्करों की पिकअप गाड़ी का डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद वे गोवंश से भरी पिकअप को सड़क पर छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर बृजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश को आजाद कराया।
यह घटना बृजनगर-खेड़ली मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तस्कर एक पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर ले जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। इसके बाद तस्कर गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

No comments