Breaking News

जूनियर बालिका फुटबॉल टीम की कप्तान बनी प्रतिज्ञा

डीडवाना सुदरासन गांव की प्रतिज्ञा को राजस्थान की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। इस खबर से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रतिज्ञा कॉमरेड रिधा राम की पोती और शंकरलाल की बेटी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतिज्ञा के कप्तान बनने की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में खुशी फैल गई। दादा कॉमरेड रिधा राम भी पोती की इस सफलता से बहुत खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिज्ञा ने फुटबॉल में गांव का नाम रोशन किया है। अब वह राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

No comments