Breaking News

खरनाल में रविवार को भरेगा वीर तेजाजी का मेला:श्रद्धालओं का पहुंचना शुरू

नागौर में वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में तेजा दशमी के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मुंदियाड़ से पैदल और वाहनों के जरिए श्रद्धालुओं के खरनाल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शनिवार रात गणेश मंदिर और ब्रह्माणी माता मंदिर में भजन संध्या होगी। वहीं रविवार को मुख्य मेला भरेगा। मेले में नागौर सहित आसपास के गांव-कस्बों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले प्रवासी भी पहुंचेंगे। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता में रहने वाले श्रद्धालु भी खरनाल पहुंच रहे हैं।

No comments