Breaking News

10 तोला जेवरात के साथ विवाहिता लापता

सीकर जिले में 10 तोला जेवरात के साथ विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 21 साल की विवाहिता के लापता होने के केस में उसके पति ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि सुबह वह उठा तो पत्नी घर में नहीं मिली। रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। घर पर 10 तोला सोना भी गायब मिल। अंदेशा है कि महिला एक युवक के संपर्क में थी।

No comments