मेयर की कुर्सी के लिए रिजॉर्ट पॉलिटिक्स! जयपुर में पार्षदों की 'गुप्त शिफ्टिंग'
जयपुर में मेयर पद को लेकर सियासी ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया है. नामांकन की आखिरी घड़ी में भाजपा खेमे के 84 पार्षदों को देर रात अचानक अजमेर रोड स्थित एक रिसॉर्ट से पुष्कर शिफ्ट कर दिया गया. इसी बीच जयपुर, कोटा और जोधपुर में आज मेयर पद के नामांकन का आखिरी दिन भी है जिससे सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है.
कांग्रेस की तरफ से मेयर पद पर अपना उम्मीदवार उतारने की रणनीति सामने आने के बाद भाजपा ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया. पार्टी को आशंका थी कि नामांकन से ठीक पहले उसके पार्षदों को तोड़ा या प्रलोभन दिया जा सकता है, इसीलिए एहतियातन उन्हें रातोंरात जयपुर से बाहर पुष्कर भेज दिया गया.

No comments