राजस्थान के पर्यटन को मिलेगा बड़ा मंच, कल सजेगा मारवाड़ ट्रैवल मार्ट
राजस्थान के पर्यटन को एक बड़े मंच पर पहुंचाने की दिशा में मारवाड़ ट्रैवल मार्ट-2026 खास पहल बनकर सामने आ रहा है. कल 20 सितंबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में 125 स्टॉलों के जरिए राजस्थान के पर्यटन वैभव को प्रदर्शित किया जाएगा, वहीं देशभर से करीब 200 ट्रैवल एजेंट और पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रतिनिधि जुटेंगे.
आयोजकों के अनुसार, मार्ट के जरिए पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा. चार प्रमुख शहरों में रोड शो के माध्यम से भी मारवाड़ ट्रैवल मार्ट का प्रचार किया जाएगा. आयोजन से पर्यटन गतिविधियों के विस्तार, होटल-रिसॉर्ट व्यवसाय और स्थानीय पर्यटन से जुड़े रोजगार एवं कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं है.

No comments