Breaking News

आरबीआई का नया निर्देश: अब जितनी ठगी की रकम उतना ही होगी फ्रीज

साइबर ठगी की रकम किसी बैंक खाते में पहुंचने के बाद अब पूरा खाता फ्रीज नहीं किया जाएगा। फ्राड की रकम के नाम पर पूरा बैंक खाता फ्रीज होने से परेशान आम लोगों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बैंकों को नई व्यवस्था के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब शिकायत में जितनी ठगी की रकम होगी, उतना ही फ्रीज किया जाएगा। पूरे खाते को बंद रखने की स्थिति में तत्काल उसे खोलने की कार्रवाई करनी होगी। दरअसल, साइबर ठगी की शिकायत मिलने पर कई मामलों में बैंक पूरे खाते पर रोक लगा देते थे। इसका असर उन खाताधारकों पर पड़ता था, जिनका ठगी से कोई लेना-देना नहीं होता था। खाते में अपनी मेहनत की रकम होने के बावजूद वह न तो पैसे निकाल पाते थे और न ही सामान्य लेनदेन कर पाते थे।

No comments