कश्मीर के सेब और जम्मू के आम पर मंडराया कुदरत का संकट
जम्मू-कश्मीर में जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ता तापमान बागवानी और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बन गया है।
एक नए शोध अध्ययन के अनुसार, गर्मियों में तापमान में केवल 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि कश्मीर में सेब के उत्पादन को औसतन 6.10 प्रतिशत तक घटा सकती है, जबकि बारामुला में यह गिरावट रिकॉर्ड 19.16 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर, जम्मू में अत्यधिक गर्मी और मौसमी अनिश्चितता के कारण 2026 में आम की आवक में 70 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

No comments