Breaking News

राजस्थान में भारी बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

राजस्थान में बारिश का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है। माही बजाज सागर बांध का जलस्तर 274.85 आरएल मीटर से बढ़कर 274.95 आरएल मीटर पहुंच गया। कई शहरों में दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की कमी आई है। रात के समय भी मौसम में ठंडक बढऩे लगी है।

No comments