चीनी के दाम धड़ाम, 10 प्रतिशत तक सस्ती
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले आम जनता को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, चीनी की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिटेल मार्केट में चीनी के दाम हालिया उच्च स्तर से करीब 10 फीसदी गिर गए हैं। कीमतों में गिरावट के बीच बीच केंद्र सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी का स्टॉक रखने की सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी है।
सरकार के मुताबिक अगस्त में चीनी की खुदरा कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अब इसमें करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है और कीमत लगभग 58.50 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। यानी कुछ ही हफ्तों में उपभोक्ताओं को प्रति किलो करीब 6.50 रुपये की राहत मिली है।

No comments