प्राचीन बड़ा रामदेव मंदिर में भादवा दसवीं मेले की तैयारियां शुरू
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ मार्ग स्थित प्राचीन बड़ा रामदेव मंदिर में 21 सितम्बर सोमवार को आयोजित होने वाले भाद्रपद शुक्ल दसवीं मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेले को लेकर लोक देवता बाबा रामदेव जी के भक्तजनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रतिदिन सुबह-शाम प्राचीन बड़ा रामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा रामदेव जी महाराज के दर्शन करने और धोक लगाने के लिए उमड़ रही है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेटिंग की जा रही है। साथ ही बैरिकेटिंग के ऊपर धूप से बचाव के लिए टेंट लगाया जा रहा है। मंदिर के बाहर दुकानदारों द्वारा भी मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

No comments