Breaking News

खूबसूरती के नाम पर खतरा!

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली दो कॉस्मेटिक क्रीम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। 'गौरी ब्यूटी क्रीमÓ और 'चांदनी व्हाइटनिंग क्रीमÓ में तय सीमा से अधिक भारी धातुएं पाए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों उत्पादों पर 'मेड इन पाकिस्तानÓ अंकित है। इस संबंध में श्रीगंगानगर औषधि नियंत्रक अधिकारी सीमा से बात की तो उन्होंने कहा कि विभाग के आदेश मिल गए हैं। एक बार हम यह चेक कर रहे हैं कि सप्लाई चैन में उक्त प्रोडक्ट यहां आए हैं या नहीं। अगर यहां उक्त प्रोडक्ट पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। औषधि महानियंत्रक, नई दिल्ली की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के आधार पर राजस्थान के औषधि नियंत्रण अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान के सभी सहायक औषधि नियंत्रकों और औषधि नियंत्रण अधिकारियों को ऐसे उत्पादों की उपलब्धता और बिक्री को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

No comments