झगड़े के दौरान चार जनों को पिकअप से कुचला
श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 27 जीजी में पहले की रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला कर दिया। पिकअप जीप से चार जनों को कुचल दिया गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त हरतेज सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि दो माह पूर्व गगड़ी पुत्र दलीप सिंह ने परिवार के सदस्य बलतेज सिंह को लाठी मारी। उस वक्त राजीनामा हो गया, लेकिन गगड़ी मेरे व बलतेज सिंह के साथ रंजिश रखने लगे।

No comments