दो बाइकों में भिड़न्त, पिता की मौत, बेटा घायल
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र में बाइपास मार्ग पर बेबी हैप्पी कॉलेज के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक का बेटा घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार कालूराम वाल्मीकि निवासी मम्मडख़ेड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरा छोटा भाई 38 वर्षीय बद्रीप्रसाद अपने बेटे दीपक उर्फ दीपू के साथ बाइक पर जंक्शर से गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने मेरे भाई की बाइक में टक्कर मार दी।

No comments