मारपीट करके सोने की बालियां छीनने के आरोप में युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने विगत 17 जुलाई को दुर्गा मंदिर मार्केट में एक युवक से मारपीट करके कानों से सोने की बालियां लूटने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी से लूटपाट की अन्य वारदातों से भी पर्दा उठने की उम्मीद है।
जांच अधिकारी एएसआई जयकरण ने बताया कि गत दिवस पुरानी आबादी वार्ड नम्बर 4 प्रभु चौक निवासी सौरभ भार्गव पुत्र मदनलाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह दोपहर तीन बजे दुर्गा मंदिर मार्केट में था।

No comments