Breaking News

डीएवी कॉलेज में 22वीं अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता शुरू

श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज में गुरुवार को 22वीं अंतर-महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.मीनू पूनिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू पूनिया ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी की पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएससी कॉलेज, चूरू की अनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

No comments