Breaking News

मांगें नहीं मानी तो किसान कल प्रशासन का कामकाज ठप करेंगे

घड़साना में खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में गुरुवार को आठवें दिन भी किसानों का महापड़ाव जारी रहा। वहीं आज महापड़ाव स्थल पर किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले बुधवार शाम को महापड़ाव स्थल से मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश जताया गया। किसानों का मशाल जूलुस धरना स्थल से रवाना होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों व रोटरी चौक होते हुए पुन: महापड़ाव स्थल पर पहुंचा। किसान नेता गुरभेज सिंह गिल ने बताया कि किसानों की मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शुक्रवार को किसान उपखंड कार्यालय का चौतरफा घेराव कर प्रशासन का कामकाज पूर्णतया ठप करेंगे। इसके लिए किसान नेताओं ने गांव से सभी को ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंचने का आह्वान किया है।

No comments