Breaking News

जापा करवाने पीहर आई विवाहिता बच्चों सहित लापता

हनुमानगढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 59 सुरेशिया स्थित पीहर में जापा करवाने आई विवाहिता अपने दो बच्चों सहित एक युवक के साथ चली गई। आरोप है कि महिला अपने पीहर घर से सोना-चांदी के जेवर व नगदी भी साथ ले गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक, विवाहिता को बच्चों सहित ले जाते दिखाई दिया, तो मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार सुरेशिया निवासी सुखपाल नाथ ने रिपोर्ट दी कि मेरी बहन सलीना जापे पर घर आई हुई थी। उसके 40-45 दिन का लड़का है।

No comments