राधा गोविंद मंदिर में राधा अष्टमी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से
श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गोशाला के राधा गोविंद मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर श्री राधा रानी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव 17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक होंगे। तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उत्सव के प्रथम दिन गुरुवार को फाजिल्का के श्री राधा नाम रस मंडल की ओर से भव्य संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया है।

No comments