गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान
श्रीगंगानगर में भारत विकास परिषद प्रताप शाखा की ओर से इंदिरा चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में संस्कार एवं चरित्र निर्माण के उद्देश्य से गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान व्याख्याता सौरभ शर्मा एवं अध्यापिका सोनिया शर्मा को शॉल, पुष्पमाला, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चार मेधावी विद्यार्थियों प्रियांशी, अंशुमन, यशस्वी एवं कनिका का भी प्रशस्ति-पत्र देकर अभिनंदन किया गया।

No comments