विश्व हृदय दिवस पर 27 को होगी मिनी मैराथन, रजिस्ट्रेशन शुरू
श्रीगंगानगर मे एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से आईएमए के सहयोग से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को 'रन फॉर हेल्दी हार्टÓ मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर अमित यादव और जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने गुरुवार को मैराथन का पोस्टर जारी किया। दौड़ सुबह 5:30 बजे सेठ जीएल बिहाणी पीजी कॉलेज के स्पोट्र्स ग्राउंड से शुरू होकर एसएन हॉस्पिटल तक होगी। आयोजकों के अनुसार प्रथम 500 प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी।

No comments