कॉलोनाइजर की हिस्सेदारी फर्म को करोड़ों का झटका
श्रीगंगानगर के कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता ने अपनी हिस्सेदारी वाली चंडीगढ़ की फर्म को करोड़ों रुपए का झटका देने के आरोप में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जवाहरनगर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। एसपी को परिवाद देने के बाद मामला दर्ज किया गया है। मुकदमे की जांच थाना प्रभारी दिनेश सारण को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार सुखाडिय़ा नगर निवासी आशीष गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता ने मुकदमे में बताया कि वह श्री बालाजी फोर्ट प्राइवेट लि. का निदेशक है। अन्य तीन जने भी निदेशक हैं। मेरी फर्म ने जीएलएम इन्फ्राटेक प्राइवेट लि. पंचकूला हरियाणा के साथ निवेश समझौता किया था। इस कम्पनी में हमारा 51 प्रतिशत हिस्सा था। शेष हिस्सा एसएस देसवाल व अभिमन्यु देसवाल के पास है।

No comments