Breaking News

खेत में बनी ढाणी से 21 बकरियां चोरी

हनुमानगढ़ के पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उदासर छोटा में स्थित खेत में बनी ढाणी से रात के अंधेरे में 21 बकरियां चोरी हो गई। चोर अपने साथ पिकअप जीप लेकर आये थे। काश्तकार सुबह नींद से जागा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव मोटेर निवासी 28 वर्षीय श्रवणनाथ ने रिपोर्ट दी कि गांव उदासर छोटा में रमेश स्वामी निवासी 15 एसजीआर की कृषि भूमि को हिस्से पर लेकर काश्त काश्त करता है। खेत में बनी ढाणी में परिवार सहित रहता है। ढाणी में बकरियां भी रखता हूं। 21 बकरियां बाड़े में थी।

No comments