मूंदड़ा ने कहा-'पर्चा वापस नहीं लूंगा', भाजपा में दबाव की सियासत तेज
श्रीगंगानगर की नगर परिषद सभापति चुनाव अब भाजपा के लिए भीतरी परीक्षा बनता जा रहा है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय लक्की दावड़ा के सामने वार्ड 55 के भाजपा पार्षद संजय मूंदड़ा ने ताल ठोक रखी है। मूंदड़ा का कहना है कि उन पर नामांकन वापस लेने के लिए पार्टी की ओर से दबाव है। इसके बावजूद वे पर्चा वापस नहीं लेंगे।
मूंदड़ा ने कहा कि उन्होंने जनभावनाओं को देखते हुए चुनाव लडऩे का फैसला किया है। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि शहरहित और सिद्धांत की लड़ाई है।

No comments