भाजपा के दावड़ा और कांग्रेस के बाजवा अधिकृत प्रत्याशी
श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति चुनाव की तस्वीर गुरुवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद काफी हद तक साफ हो गई। नगर परिषद सभागार में हुई जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। अब गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का मौका है। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।
संवीक्षा के बाद भाजपा के अजय दावड़ा और कांग्रेस के अनूप सिंह बाजवा अधिकृत प्रत्याशी हैं। इनके अलावा दयाराम कुलचानिया, संजय प्रकाश मूंदड़ा और सुशील चावला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

No comments