Breaking News

मोहाली में पंजाबी फिल्म 'सैंताली' के पोस्टर रिलीज

- मोहाली नगर निगम के मेयर ने जारी किया पोस्टर - नवम्बर में रिलीज होगी फिल्म चंडीगढ़। बहुप्रतीक्षित पंजाबी फीचर फिल्म 'सैंताली' का पोस्टर गुरुवार को मोहाली में जारी किया गया। मोहाली नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में मेयर सरबजीत सिंह समाना और फिल्म के कलाकार कुलविन्दर सिंह कंग ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। नगर निगम मेयर ने फिल्म की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। यह फिल्म इस वर्ष नवम्बर में देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की मार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित पंजाबी फिल्म 'सैंताली' ऐतिहासिक घटनाओं और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखती है। फिल्म में विभाजन के दौरान आम परिवारों को झेलने पड़े दर्द, बिछोह, संघर्ष, रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन विजय सुथार ने किया है। निर्माता रवि चमडिया और आशीष चमडिया हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी राज आशिवाल ने की है। फिल्म निर्देशक विजय सुथार ने अुनसार फिल्म केवल विभाजन की कहानी नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक फिल्म है। इसमें एक ग्रामीण परिवार के जीवन, रिश्तों, संघर्षों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म का संगीत और इसके गीत भी इसकी विशेष पहचान होंगे। फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी है और इसका पहला गीत जल्द जारी होगा। फिल्म में सीमा कौशल सिमरजीत कौर, योगेश छाबड़ा, फतेह सियान, मनप्रीत 'मणी', करण मान, कुलविंदर सिंह कंग, विजय जोरा, शगुन मेहरा, अभिषेक महेन्द्रू, बलराज सिद्धू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। बाल कलाकार त्रिपा सिम्मी तथा लक्षित बाल रणजीत की भूमिका हैं। निर्माता आशीष चमडिय़ा ने कहा कि फिल्म को नवम्बर में देश-विदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का लक्ष्य है।

No comments