नाकाबंदी तोड़कर जा रही कार से 64 कार्टन शराब जब्त
सलूम्बर जिले की परसाद पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। परसाद थाना और डीएसटी टीम ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही एक सफेद क्रेटा कार का पीछा किया और उसे पकड़ा। कार की तलाशी में अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 64 कार्टन मिले। पुलिस ने वाहन जब्त कर डूंगरपुर निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कार ड्राइवर ने अपनी पहचान अनिल पिता कैलाश मीणा के रूप में बताई। वह लाम्बा भाटड़ा, पोस्ट चुण्डावाड़ा, थाना बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर का रहने वाला है।

No comments