रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी एंबुलेंस, फाटक नहीं खुला तो स्ट्रेचर से दूसरी तरफ पहुंचाया
श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे में घायल युवकों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण फंस गई। काफी मिन्नतों के बाद भी फाटक नहीं खुला तो क्रॉसिंग की दूसरी तरफ एक और एंबुलेंस बुलानी पड़ी। घायलों को स्ट्रेचर पर रखकर रेलवे क्रॉसिंग पार करवाया गया और दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। इसमें करीब आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी जान बच गई और अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

No comments