Breaking News

बांसवाड़ा में तेंदुए का हमला: घर के बाहर खड़े मासूम को बनाया शिकार

बांसवाड़ा जिले में वन विभाग की घाटोल रेंज के अंतर्गत नेगरेड टिबुड़ी गांव में तेंदुए ने 11 साल के मासूम बालक पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। रात को उसका शव घाटोल सीएचसी में रखवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घाटोल रेंज के जगमेर-जोगीमाल वन क्षेत्र के समीप स्थित नेगरेड टिबुड़ी गांव में विमल डामोर का मकान वन क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित है। सोमवार शाम को अंधेरा छाने के दौरान घर के बाहर खड़े विमल के पुत्र रोहित पर अचानक एक लेपर्ड ने हमला कर दिया। इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments