कोटा शॉपिंग सेंटर में भीषण आग से मचा हड़कंप, 7 दमकलों ने बमुश्किल पाया काबू; टला बड़ा हादसा
कोटा के गुमानपुरा स्थित शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में आज मंगलवार सुबह बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इमारत से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद एक के बाद एक कुल सात दमकल गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। करीब 30 फायरफाइटर ने आग पर काबू पाने के लिए चारों तरफ से मोर्चा संभाला।

No comments