बारां में घना कोहरा छाया, गाडिय़ों की धीमी रही रफ्तार
बारां में बारिश रुकने के बाद मौसम बदला है। आज सुबह से ही जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह खेतों से लेकर नेशनल हाईवे तक हर जगह कोहरा था। हाईवे पर कम विजिबिलिटी के कारण गाडिय़ों की रफ्तार धीमी हुई। चालकों को हेडलाइट जलाकर धीरे चलना पड़ा। यह कोहरा और ओस किसानों के लिए फायदेमंद है। खेतों में खड़ी फसलों पर सुबह ओस की बूंदें दिखीं। कृषि जानकारों के मुताबिक, ओस से फसलों को नमी मिलती है, जिससे उनकी बढ़त और उत्पादन बेहतर होता है।

No comments