10 साल बाद जयपुर में होगा 'ऑक्टेव 2026' का आयोजन
जयपुर में 1 से 4 अक्टूबर तक ऑक्टेव 2026Ó का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से होगा।
4 दिवसीय आयोजन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं, संगीत, पारंपरिक परिधानों, शिल्प और खानपान की झलक देखने को मिलेगी।

No comments