Breaking News

गन्दे पानी का नाला सिल्ट से भरा, नगर परिषद नहीं दे रही ध्यान

श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 3 में सामुदायिक भवन के पास गन्दे पानी का नाला सिल्ट से भरा होने से सिल्ट नाले में सुखने लगा है जिसके कारण पानी निकासी अवरूद्ध हो रही है। वार्डवासियों ने बताया कि गन्दे पानी का मुख्य नाला आए रोज सिल्ट से भरा रहने से पानी निकासी बाधित होती है। इस नाले में पुरानी आबादी के करीब एक दर्जन से अधिक वार्डों का गन्दा पानी आता है। पानी निकासी बाधित होने से माइक्रोवेव टावर के पास गन्दा पानी सड़क पर फैल जाता है और आवागन प्रभावित होता है।

No comments