सेमी फाइनल मुकाबले में डीएवी कॉलेज ने राजकीय एनडीबी कॉलेज नोहर को हराया
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की 22वीं अन्तर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का सेमी फाइनल मुकाबला शनिवार को डीएवी कॉलेज श्रीगंगानगर और राजकीय एनडीबी कॉलेज नोहर के बीच खेला गया।
सेमी फाइनल मैच में डीएवी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एनटीटी कॉलेज की टीम को हराकर फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई। आज शाम को मेजबान टीम डीएवी कॉलेज और एसजीएन खालसा महाविद्यालय की टीम के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा।

No comments