एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में पितृ पक्ष के 11 हनुमान चालीसा पाठ शुरू
श्रीगंगानगर के एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को स्वामी ब्रह्मदेव महाराज के सान्निध्य में पितृ पक्ष के 11 हनुमान चालीसा पाठों की शुरुआत हुई। सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक पाठ के बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मदेव महाराज ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और कुशल जीवन की कामना की। पाठों का समापन 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होगा। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

No comments