सलमेर में 10 गोडावण खुले जंगल में लौटने को तैयार
जैसलमेर में राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की दिशा में जैसलमेर में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार विशेष टनल में लंबे समय तक प्राकृतिक तरीके से जीवन जीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 10 स्वस्थ गोडावण अब खुले जंगल में लौटने के लिए तैयार हैं। पहले चरण के तहत इन्हें 3 अक्टूबर को रामदेवरा और 4 अक्टूबर को सुदासरी क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।
इस मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ कई उच्चाधिकारी और देश-विदेश के वन्यजीव विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

No comments