Breaking News

अलवर को मिली नई एसी ट्रेन, हरिद्वार से वेरावल के बीच चलेगी

अलवर और आसपास के इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने हरिद्वार और वेरावल के बीच नई एसी ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का फायदा अलवर और खैरथल के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि ट्रेन का ठहराव इन दोनों स्टेशनों पर रखा गया है। इसके अलावा ट्रेन जयपुर, किशनगढ़, अजमेर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। नई ट्रेन का नंबर 14326 हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस होगा। यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 4 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका ठहराव सुबह 8.45 बजे से 8.55 बजे तक रहेगा।

No comments