खाटूश्यामजी में बना कांग्रेस का बोर्ड, विनीता पूनिया बनी चेयरमैन
सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगर पालिका का चुनाव परिणाम शनिवार को जारी हो गया है। कांग्रेस की विनीता पूनिया नगरपालिका चेयरमैन बन गई है। उनके चेयरमैन बनते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को डाले गए 19 मतों की गणना शनिवार सुबह 10 बजे नगरपालिका कार्यालय में शुरू और कुछ ही देर में परिणाम जारी हो गया।
कांग्रेस को 10 मत मिले व भाजपा की प्रेम देवी को 9 मत मिले। ऐसे में कांग्रेस की कांग्रेस की विनीता पूनिया ने एक वोट से जीत दर्ज की और नगरपालिका चेयरमैन चुनी गई।

No comments