16 महीने की उम्र में बनाया वल्र्ड रिकॉडर्:1 मिनट 4 सेकेंड में पहचाने 8 ग्रह
चित्तौडग़ढ़ के रावतभाटा में रहने वाला डेढ़ साल (1 साल 7 महीने ) का विलोहित गौतम 'सुपर टैलेंटेडÓ किड बन गया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉड्र्स ने उसे ये खिताब दिया है। प्रमाण पत्र में विलोहित को 'वन इन ए मिलियनÓ बताया है।
विलोहित ने 1 साल 4 माह की उम्र में सौरमंडल से जुड़े 20 फ्लैश कार्ड एक मिनट 19 सेकेंड में पहचाने हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। साथ ही 8 सौरमंडल ग्रहों को एक मिनट 4 सेकेंड में पहचाना है। इसके अलावा विलोहित ने ज्यामितीय आकृतियों, भारत के नक्शे, फल-सब्जियों, पशु-पक्षियों, वाहनों और अंग्रेजी अक्षरों से जुड़े पजल हल किए हैं।

No comments