Breaking News

क्लस्टर कार्यशाला का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

श्रीगंगानगर में पीओ हिंदुमलकोट विद्यालय में संचालित विषय आधारित क्लस्टर कार्यशाला का ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शंकर धारीवाल, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सुनील दामड़ी व बहादुर राम ने औचक निरीक्षण किया। धारीवाल ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में अभ्यास पुस्तिका के निरंतर अभ्यास, जांच और सुधार से पिछड़े विद्यार्थियों को कक्षा स्तर तक लाने में मदद मिलती है। सुनील दामड़ी ने विद्यार्थी का स्तर निर्धारित कर उसके अनुरूप शिक्षण योजना बनाने पर जोर दिया।

No comments