निहालचंद मेघवाल के नेतृत्व में भाजपा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
रायसिंहनगर में नगर पालिका में भाजपा बोर्ड बनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल के नेतृत्व में भाजपा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मयंक कांत सिंगल सहित नेताओं ने उन्हें बोर्ड गठन पर बधाई दी।
इसके बाद शिष्टमंडल ने स्वायत्त शासन मंत्री झाबर मल खर्रा से मिलकर नगर पालिका के विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उपाध्यक्ष विष्णु सोनी सहित बजरंग कंदोई, ओम सारस्वत, सुरेंद्र गोदारा, राम प्रकाश गोदारा, हाकम सिंह, अभिमन्यु मूंदड़ा और ललित गर्ग मौजूद रहे।

No comments