Breaking News

हरियाणा रोडवेज के परिचालक से भादरा में मारपीट

हरियाणा रोडवेज के परिचालक से भादरा बस स्टेंड के निकट मारपीट हो गई। यह बस सिरसा-भादरा रूट पर चलती है। सिरसा में बस में सवार होने वाली एक महिला यात्री ने अपने साथियों के साथ कार में बस का पीछा किया और भादरा में बस को रूकवा कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भिवानी के पटेलनगर निवासी 38 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र बिशनदास खटीक ने रिपोर्ट दी कि मैं सिरसा से भादरा बस लेकर आया था। भादरा बस स्टेंड से रवाना होते ही कार में सवार लोगों ने बस को रूकवा लिया और बस मेें सवार होकर मेरे साथ मारपीट की। इसी दौरान टिकट के रुपयों का बैग नीचे गिर गया।

No comments