Breaking News

चंदा सुथार बनी प्रमुख शासन सचिव की निजी सहायक

श्रीगंगानगर के गांव 4 एमएल निवासी पत्रकार जसवंत सुथार की पुत्रवधू चंदा सुथार पत्नी संजय सुथार की जयपुर स्थित शासन सचिवालय में निजी सहायक (पीए) पद पर नियुक्ति हुई है। चंदा सुथार ने गत 18 सितंबर को शासन सचिवालय जयपुर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में प्रमुख शासन सचिव के निजी सहायक के पद पर हुई है। चंदा सुथार साहबराम सुथार की पौत्रवधू हैं। उनके पति संजय सुथार श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में संविदा पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।

No comments