बैठक का बहिष्कार, कस्बे और मंडियां आज से अनिश्चितकालीन बंद
खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन महापड़ाव शनिवार को 17वें दिन भी जारी है। उधर आज हनुमानगढ़ में जल संसाधन विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय में जल परामर्श दात्री समिति की बैठक होने जा रही है, जिसमें आगामी रबी फसल के लिए रेगुलेशन तैयार होगा।
घड़साना एसडीएम दीपक चंदन ने खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को जल परामर्श दात्री समिति की बैठक में शामिल के लिए निमंत्रण भेजा था, मगर समिति का कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ।

No comments