Breaking News

विधायक गणेश बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई लंच बाद

सीआईडी सीबी द्वारा गिरफ्तारी और फिर पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान न्यायिक हिरासत में भेजे गये विधायक गणेशराज बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई दोपहर बाद होगी। विधायक की ओर से एसीजेएम कोर्ट में पेश जमानत याचिका खारिज होने के बाद कल ही डीजे कोर्ट में जमानत याचिका पेश कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार जिला जज व एडीजे के अवकाश पर चले जाने के बाद विधायक की जमानत याचिका पर एससीएसटी कोर्ट के न्यायाधीश सुनवाई करेंगे। याचिका यहां पेश हो चुकी है। इस पर लंच के बाद सुनवाई की जायेगी।

No comments