श्रद्धा से किया श्राद्ध का आयोजन, पित्तरों का किया स्मरण
श्रीगंगानगर में पित्तरों के प्रति श्रद्धा और स्मरण का अवसर आज शनिवार को धार्मिक वातावरण के बीच मनाया जा रहा है। आज भाद्रपद पूर्णिमा का श्राद्ध पर लोग अपने दिवंगत परिजनों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान-पुण्य कर रहे हैं। कौवों को भोजन कराया जा रहा है।
आज सुबह पदमपुर मार्ग स्थित भूतनाथ मंदिर और सुखाडिय़ा सर्किल गौशाला के ऊपर बने पक्षी विहार में बड़ी संख्या में लोग अपने पित्तरों के श्राद्ध पर कौवों को खीर, हलवा, पूरी, छोले, मिठाई आदि खिलाते नजर आए।
वहीं घरों और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आज पित्तरों के निमित्त पूजा-अर्चना और तर्पण के आयोजन हुए। श्रद्धालु पितरों का स्मारण कर उनकी शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

No comments