कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में चक 4 एमएल में एसएन नर्सिंग कॉलेज के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। घटना के एक सप्ताह बाद होश आने के बाद अपने बेटे को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया गया।
पुलिस के अनुसार चक 14 एसपीएम गोधूवाली ढाणी निवासी गौरीशंकर जाट ने रिपोर्ट दी कि विगत 8 सितम्बर को मेरे पिता सुखराम जाट हमारे घर से श्रीगंगानगर सामान लेने गये थे। शाम को वापिस आते समय नर्सिंग कॉलेज के निकट आगे चल रही कार द्वारा अचानक बे्रक लगाने पर मेरे पिता की बाइक पीछे से टकरा गई।

No comments