वेयर हाउस से 70 बोरी सरसों चोरी
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित वेयर हाउस से अज्ञात चोर सरसों की बोरियां चोरी करके ले गये। पुलिस ने वेयर हाउस के मैनेजर की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव साधुवाली निवासी महेन्द्रपाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि वह स्टार एग्री वेयर हाउसिंग कम्पनी में वेयर हाउस मैनेजर है। मेरे पास फर्म पारस वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन चक 13 एलएनपी द्वितीय पटवार हल्का बख्तावाली 19 एमएल ग्राम पंचायत 18 एमएल रीको इंडस्ट्रीयल एरिया की जिम्मेदारी है। हमारी कम्पी ने उक्त वेयर हाउस किराये पर लिया हुआ है।

No comments