मानसून ले रहा विदाई, चार दिनों बाद राजस्थान के रास्ते शुरू होगी वापसी
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। सामान्य तौर पर 17 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होती है। इस साल आईएमडी ने 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के संकेत दिए हैं। हालांकि, विदाई की प्रक्रिया शुरू होने से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मानसून की विदाई ऐसे समय हो रही है, जब अब तक देशभर में बारिश सामान्य से 15 फीसदी कम रही है। यानी मानसून सीजन के आखिरी चरण में बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से नीचे है।

No comments